शिमला की सड़कों पर निकले अनुपम खेर, जेपी नड्डा और CM जयराम ठाकुर, पुराने दिनों की ताजा हो गईं यादें, Video

नई दिल्ली, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला के मॉल रोड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहे। शिमला पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग यहां पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

JP Nadda and Anupam Kher

रविवार को शिमला के मॉल रोड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि शिमला के वातावरण में हमें पलने और बढ़ने का मौका मिला। इन्हीं यादों को फिर ताज़ा करने के लिए हम यहां आए हैं। नड्डा ने कहा कि उन्हें शिमला आने के पर बेहद अच्छा अनुभव होता है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अभिनेता अनुपम खेर समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा जी हमारे यहां बार-बार आए ये हमारे लिए ये प्रसन्नता का विषय है और हमें इनसे मार्गदर्शन मिलता है और हमें आगे बढ़ने के लिए ताकत मिलती है। सीएम ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन रहा। हमें अपनी पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+