नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर Shyam Saran Negi, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे आजाद भारत के पहले वोटर Shyam Saran Negi, 106 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Shyam Saran Negi: आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 106 साल के वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने शनिवार (05 नवंबर) सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। श्याम सरन नेगी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर (Kinnaur) जिले के कल्पा गांव के रहने वाले थे। आपको बता दें कि बुधवार 02 नवंबर को वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी ने अपने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला था।

Recommended Video

    Shyam Saran Negi Death: आजाद भारत के पहले वोटर का 106 साल की उम्र में निधन | वनइंडिया हिंदी | *News
    पिछले काफी दिनों से खराब थी तबीयत

    पिछले काफी दिनों से खराब थी तबीयत

    106 वर्षीय वयोवृद्ध श्याम सरन नेगी के निधन की खबर जैसे ही इलाके के लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो वो उनके घर पहुंचने लगे। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन मीडिया से बात करते हुए कहा, जिला प्रशासन श्याम सरन नेगी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया, पहले वोटर श्याम सरन नेगी की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी।

    श्याम सरन नेगी ने घर से किया मतदान

    श्याम सरन नेगी ने घर से किया मतदान

    जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन ने बताया कि हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर को मतदान होने है। लेकिन, श्याम सरन नेगी बुधवार 02 नवंबर को कल्पा गांव स्थित अपने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला। ये पहली बार था जब नेगी ने पोस्टल बैलेट से वोट डाला हो। वरना वो हर बार चलकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने जाते थे। उन्होंने कहा कि वो इस दुनिया से जाने से पहले भी अपना फर्ज अदा करके गए।

    कौन है श्याम सरन नेगी

    कौन है श्याम सरन नेगी

    श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था और हिमाचल प्रदेश के कन्नौर स्थित कल्पा गांव में लकड़ी से बने घर में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्याम सरन नेगी को सरकारी स्कूल में टीचर रहे हैं, इसलिए उन्हें मास्टर जी भी कहा जाता था। आजादी मिलने के बाद देश के अंदर पहली बार 1951-52 में लोकसभा चुनाव कराए गए थे। 1951 में पहले लोकसभा चुनाव में उन्होंने वोट दिया था। तब से अब तक 16 लोकसभा और 14 विधानसभा चुनावों में वोट दे चुके हैं। इतना ही नहीं, पंचायत चुनावों में भी वो वोट देने जाते हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्याम सरन नेगी के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने आपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'श्याम सरन नेगी की सराहना की और उन्हें देश के लोकतंत्र को मजबूत करने की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने लिखा कि नेगी का वोट डालने के प्रति उत्साह हमारे युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करता है।'

    जयराम ठाकुर ने भी जताया निधन पर दुख

    जयराम ठाकुर ने भी जताया निधन पर दुख

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,

    स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+