हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बड़ा हादसा, हाईवे से जलधारा में गिरी टैक्सी, 7 लोगों की जान चली गई

मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पुलघराट क्षेत्र के पास आज बड़ा हादसा हो गया। रात के समय करीब तीन बजे एक वाहन पुलघराट क्षेत्र के निकट सुकेत खड्ड की जलधारा में गिर गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, दुघर्टना एक टैक्सी वैन के साथ हुई। उस वक्त बूंदें भी बरस रही थीं और ठंड काफी थी। पता चलने पर प्रशासनिक अमले ने दुर्घटनास्त टैक्सी को बाहर निकलवाया। वहीं, घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। लाशें वैन से निकाली गई हैं और मृतकों के बारे में उनके परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है।

In Mandi district, a vehicle fell down in Suketi Khad water stream, Seven people lost lives, one injured

बिहार के रहने वाले थे ये लोग
मृतकों के बारे में जो जानकारी सामने आई, वह यह है कि वे पेशे से मजदूर थे। रहने वाले बिहार के थे। सभी पंजाब के लुधियाना से मजदूरी के लिए बस से मंडी बस अड्डे पर पहुंचे थे। जहां से ठेकेदार का ड्राइवर इन्हें पिकअप में बैठकर गुटकर ले जा रहा था। 7 में से शाम तक तीन शवों की पहचान हुई। उनके नाम मोहम्मद इमरान (27), मोहम्मद साजिद (16) और मोहम्मद फैजान रजा (16) बताए गए। ये सभी गांव कटिहार सालमारी बिहार के रहने वाले थे। वहीं, पुलिस चार अन्य मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। उधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

In Mandi district, a vehicle fell down in Suketi Khad water stream, Seven people lost lives, one injured

हादसे में घायल हुए शख्स की पहचान चालक विपिन कुमार (30) पुत्र श्रवण कुमार के तौर पर हुई है। जो कि, काली जन डाकघर लीली तहसील नगरोटा बगवां कांगड़ा का निवासी है। उसका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में किया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री बोले कि, हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+