हिमाचल में शौहर ने फोन पर कह दिया- 'तलाक, तलाक, तलाक..', बीवी पहुंची थाने तो हुई गिरफ्तारी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया है। यहां एक शौहर ने बीवी को फोन पर तलाक दिया। जिससे खफा होकर बीवी पुलिस के पास जा पहुंची। महिला ने एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा को बताया कि, शौहर ने 'तलाक, तलाक, तलाक...' बोलकर मुझे छोड़ दिया है।

'तलाक, तलाक, तलाक...' पर गिरफ्तारी
महिला की यह शिकायत मिलने पर एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए। महिला के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसके शौहर को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि, शौहर ने फोन से उसे ट्रिप्पल तलाक दिया, जिसको लेकर वह शिकायत करने आई है। उधर, जब गिरफ्तारी की नौबत आई तो महिला के ससुर ने कहा कि, बहू मायके में रहना चाहती है और वापस आने के लिए मना करती है। तब बेटे ने एक बार कहा था अगर तुझे मायके में रहना है तो मुझे तलाक दे दे, लेकिन इसका बिना मतलब का इश्यू बनाया गया है। पीड़िता के मुताबिक, दोनों का लगभग 8 वर्ष पहले निकाह हुआ था। शौहर का नाम- रफीक है। रफीक दलाशनी गांव का रहने वाला है। अब उसके दो बेटियां भी हैं।
प्रदेश में यह पहला मामला
पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। कुल्लू के एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि, महिला पुलिस थाना में पीड़िता की शिकायत मिलने पर आरोपी शौहर की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि, मामले की आगामी छानबीन चल रही है। बकौल गुरदेव शर्मा, "शिकायतकर्ता महिला अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखती है। शिकायत में उसने बताया था कि उसे शौहर ने मोबाइल के माध्यम से तीन तलाक कहकर तलाकनामा दे दिया। उसके बाद वो महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजना और समाजसेवी पुष्पा के साथ पुलिस स्टेशन आई।"












Click it and Unblock the Notifications