त्योहारों में पर्यटकों से लौटी हिमाचल की रौनक, शिमला के 70 फीसदी होटल बुक, ट्रेन में टिकट नहीं

शिमला, 02 नवंबर। कोरोना के मामलों में गिरावट और त्योहारों के करीब आने के साथ ही हिमाचल प्रदेश मे एक बार फिर से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। दिवाली के मौके पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कालका-शिमला ट्रेनों में रिजर्वेशन पूरी तरह से फुल है, छुट्टियां मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिमाचल पहुंचने लगे हैं। यहां तक कि प्राइवेट बस और गाड़ियों की की भी शिमला में संख्या काफी बढ़ रही है। यहां के व्यापारियों को भी इस बात की खुशी है कि महामारी के बाद एक बार फिर से त्योहारों पर पर्यटकों के आने से ना सिर्फ रौनक बढ़ेगी बल्कि व्यापार भी अच्छा होगा। पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत है, लिहाजा पर्यटकों की आमद प्रदेश के व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है।

himachal

लंबे समय तक कोरोना के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के पर्यटन को काफी नुकसान हुआ था। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े ट्रैवल एजेंट, होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी ड्राइवर, गाइड आदि काफी मुश्किलों के दौर से गुजर रहे थे। बड़ी संख्य़ा में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का रोजगार छिन गया था। ट्रैवेल एजेंट हरीष का कहना है कि बिजनेस बढ़ रहा है और हमे उम्मीद है कि लोगों की आमद बढ़ती रहेगी और यह आने वाले समय में भी बना रहेगा। पिछले दो साल की बात करें तो पर्यटन के लिहाज से काफी बुरा समय रहा है, बिजनेस बिल्कुल खत्म हो गया था। दुर्गा पूजा के बाद से पर्यटक यहां आने लगे हैं। शिमला के होटल 70 फीसदी तक बुक हैं। हमे उम्मीद है कि गुजरात से भी लोग यहां आएंगे। आने वाले दिनों में अच्छा बिजनेस होगा।

पर्यटन के रास्ते खुलने से पर्यटकों में भी खुशी है कि लंबे समय के बाद एक बार फिर से लोग घूमने के लिए जा पा रहे हैं। हरियाणा से हिमाचल आए रवि राठौर का कहना है कि हम लॉकडाउन में थे, कहीं भी घूमने नहीं गए। अब त्योहारों का मौसम है। मैं अपने दोस्तों के साथ शिमला आया हूं। हम यहां कुछ दिन रुकेंगे और दीपावली यहीं मनाएंगे। एक अन्य पर्यटक विरल का कहना है कि मैं पहली बार शिमला आया हूं, मेरा अनुभव यहां काफी अच्छा रहा है। यहां मौसम काफी अच्छा है। मेरी यात्रा जबरदस्त रही है। कोरोना की वजह से कोई बाहर नहीं जा पा रहा था। लेकिन अब लोग यहां आ रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह मास्क पहनें और जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करें। हम मनाली में दिपावली मनाएंगे, मेरे बेटे का जन्मदिन है, उसे भी सेलिब्रेट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+