HPBOSE 12th Result 2023: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में बेटियां अव्वल, देखें टॉपर्स लिस्ट
HPBOSE Class 12 Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। तीनों संकाय का कुल परिणाम 79.74 फीसदी गया है।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी है।
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड का परिणाम कुल 79.74 फीसदी रहा। कुल 105369 छात्रों में से 83,418 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में लड़कियों ने अव्वल किया है।
साइंस स्ट्रीम की छात्रा ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर वृंदा ठाकुर ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में तरनिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है।
साइंस में ओजस्विनी प्रथम
ऊना जिले के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र ओजस्विनी उपमन्यु ने साइंस संकाय में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। ओजस्विनी ने 500 में से 493 अंक हासिल किए।
कॉमर्स में वृंदा ने मारी बाजी
सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन की छात्रा वृंदा ठाकुर ने 500 में से 492 अंक हासिल करते हुए कॉमर्स संकाय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वृंदा के 500 में से 492 अंक आए हैं।
आर्ट्स में तरनिजा की फर्स्ट रैंक
ऊना जिले की डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा तरनिजा शर्मा सहित प्रदेशभर में पहले स्थान पर चार विद्यार्थी रहे हैं। सभी के 500 में से 487 अंक आए हैं। इनमें रूट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसोग की छात्रा दिव्य ज्योति, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर शिमला की छात्रा नूपुर कैथ और सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जरवा जुनेली के छात्र ज्येश ने पहला स्थान हासिल किया।
साइंस स्ट्रीम के परिणाम में 36 छात्रों को टॉप 10 रैंक में शामिल किया गया है। जबकि आर्ट्स में 50 छात्रों को मेरिट लिस्ट में रखा गया है। वहीं कॉमर्स में 49 छात्रों को टॉप टेन रैंक में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications