HPBose 10th result 2023: जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपने नंबर
himachal pradesh board 10th result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए खुशखबरी है। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी हो गया।

hpbose 10th result 2023 today: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों का इंतजार आज 25 मई को खत्म हो गया। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया।
10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स अपनी रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते है। परिणाम की घोषणा के साथ ही, बोर्ड एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है।
बता दें कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 10वीं कक्षा के परिणाम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी और 10वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 2 का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
Recommended Video

hp board result 10th 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करे फॉलो
- सबसे पहले छात्रों को हिमाचल बोर्ड की अधिकारी वेबसाइट hobose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके होम पेज पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें दे।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को आप डाउनलोड करके आपने पास रख सकते है और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बोर्ड कक्षाओं की दो टर्मों में परीक्षाएं होती हैं। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर माह में हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च माह में हुईं। प्रदेश भर में 2,200 के करीब परीक्षा केंद्रों में 90 हजार के लगभग विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।












Click it and Unblock the Notifications