गर्भवती पत्नी संग दिल्ली से हिमाचल गए शख्स को होम क्वारंटाइन में नहीं मिला पानी, मंगवाना पड़ा टैंकर

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी के साथ होम क्वारंटाइन हुआ था। उसका कहना है कि, हम घर से बाहर नहीं जा सके और पेयजल सप्लाई नहीं हुई। 5 दिन तक पानी नहीं मिला तो हमें खुद पैसे खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। शख्स के मुता​बिक, इसके लिए ट्वीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और डीसी और एसपी कांगड़ा से शिकायत की थी, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिसके बाद मजबूरी में हमें पूरा टैंकर मंगवाना पड़ा।

Home Quarantine husband with pregnant wife face off thirsty, brings Water Tanker by Spending Money

घटना हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के सक्रियालु गांव में की है। जहां जगतार सिंह नामक शख्स ने आपबीती बताते हुए कहा कि, चार मई को वह दिल्ली से पत्नी के साथ वापस आया था। पत्नी गर्भवती है और यहां दोनों होम क्वारंटाइन हैं। दो बार ज्वालामुखी प्रशासन की टीम भी उनके घर आई थी। मगर, फिर पांच दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिसके चलते हम परेशान हो गए। जल शक्ति विभाग ज्वालामुखी में संपर्क किया तो एसडीओ प्यारे लाल ने कहा कि हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

एसडीओ ने कहा कि, पानी की सप्लाई 5 दिन से बाधित नहीं थी। बल्कि वहां एक दिन ही पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। जबकि, जगतार ने कहा कि, हमें 4 दिन तक पानी नहीं मिला तो चौथे दिन खुद पैसे से पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। बुधवार को उन्होंने विधायक रमेश ध्वाला से शिकायत की तो विधायक ने जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता को मामले की जांच कर पानी की आपूर्ति कराने की बाज कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+