हीरालाल- हिमाचल की करसोग विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी
शिमला। हीरालाल हिमाचल की करसोग विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। हीरालाल मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के ललग गांव से आते हैं। इनकी शादी सुमन लता से हुई है और इनके दो बच्चे भी हैं। वह ग्रेजुएट हैं और उन्हें किताबें पढ़ना और साहित्य व इतिहास पढ़ना अच्छा लगता है। खेल में भी उनकी खासी रुचि है।

वह 1996-2001 के बीच जिला परिषद सदस्य, 1996 से 2000 के बीच बीजेपी के मंडल जनरल सेक्रेटरी, इसके बाद वे प्रमोट कर के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। 2007 में राज्य बीजेपी एससी मोर्चा के लिए भी चुने गए। 2007 में राज्य विधानसभा का चुनाव भी जीता।












Click it and Unblock the Notifications