Himachal Weather: हिमाचल में 28 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
himachal weather news: पिछले 24 घंटों में प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश और रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 28 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

himachal weather news: हिमाचल प्रदेश में 22 मार्च से मौसम सुहावना बना हुआ है। कई इलाकों में झमाझम बारिश और बर्फबारी होने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। तो वहीं, उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने 28 मार्च तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं, आज यानी 25 मार्च को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की आशंका भी व्यक्त की। इतना ही नहीं, किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी, बारिश और बर्फबारी का मौसम विभाग ने येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार 24 मार्च को रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई और शिमला में बारिश के बीच दिनभर धुंध छाई रही। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए शिलमा, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, और लाहौल स्पीति में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए कहा कि 28 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। इस बीच उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 26 मार्च तक जिले में बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान उन्होंने लोगों विशेषकर पर्यटकों से आग्रह करते हुए कहा कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें। बता दें, बारिश और बर्फबारी की वजह से प्रदेश में 37 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए। जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं, प्रदेश में 16 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। बारिश और भारी बर्फबारी के चलते हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223151,52,53,54,55 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।
Recommended Video
बता दें, 24 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज हुई। जिला मुख्यालय कुल्लू में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर बर्फ के फाहे भी गिरे। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश, चौबिया, कुगति, खंपरास, बंडगाम, तुंदा, घटौर, क्वारसी सहित ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय धर्मशाला में ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications