Himachal Weather:16 जून तक खराब रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम, IMD ने बारिश और ओलावृष्टि का जारी किया येलो अलर्ट
Himachal Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होने के चालते मौसम विभाग ने कई जिलो में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई हैं। साथ ही, 13 जून दिन मंगलवार से येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 16 जून का प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए है। वहीं, 12 जून को प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली रही। लेकिन, आज 13 जून से प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है।

आईएमडी ने 13 से 16 तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए है। वहीं, 13 और 14 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश में ठंड भी बढ़ सकती है।
शिमला मौसम केंद्र की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि 12 जून से मौसम खराब होना शुरू होगा, 17 जून तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों में आंधी, पानी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि मानसून से पहले प्री-मानसून शुरू हो गया है और बारिश सूबे को खूब भिगोएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मंडी में 16.2, भरमौर में 9, कांगड़ा में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications