Himachal Weather: बारिश और अंधड़ ने हिमाचल प्रदेश में बरपाया कहर, 171 ट्रांसपार्मर हुए ठप..19 सड़कें हुई बंद
himachal weather news: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की वजह से 171 ट्रांसफार्मर ठप हो गए, जिसकी वजह से लोगों को बिजली की दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं, 19 सड़कें भी बंद हो गई।

himachal weather news: 28 मई तक मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश के लोगों को चिलचिती गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तेज अंधड़ चलने से बिजली आपूर्ति बांधित हो गई।
हालांकि, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने प्रदेश का मौसम भी सुहाना हो गया है। उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने की आशांका जताई थी।
साथ ही, 25 मई और 26 को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ-साथ अंधड़ चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश का मौसम 28 मई तक बिगड़ा हुआ रहेगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी जताया था।
गुरुवार 25 मई को बारिश और अंधड़ प्रदेश के कई हिस्सो में कहर बनकर बरपा। जिसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुई और परिवहन व बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम तक राज्य में 19 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है।
Recommended Video

वहीं, प्रदेश में 171 बिजली के ट्रासफार्मर ठप हो गए है। सबसे ज्यादा ट्रासफार्मर सिरमौर जिले में खराब हुए है। यहां 126 ट्रांसफार्मर खराब हुए है। चम्बा में 25 औऱ कूल्लु में 20 ट्रांसफार्मर खराब हुए है। इसके अलावा कांगड़ा में 3 पक्के और सिरमौर में एक कच्चा घर क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के मुताबिक, अंधड़ से चम्बा और सिरमौर में एक-एक पशुशाला भी ध्वस्त हो गई। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश भर में आगामी 28 मई तक मौसम खराब रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications