Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश के सोलन में फटा बादल, 7 लोगों की मौत, तीन लापता
Cloud burst in solan: हिमाचल प्रदेश पर कुदरत का कहर एक बार फिर से टूटा है। हिमाचल में सोलन जिले के जादौन गांव में बादल फटा है और इस कुदरती आपदा में अभी तक सात लोगों की मौत की खबर है।
सोलन में कंडाघाट के एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, 'सोलन में कंडाघाट सब डिवीजन के जादौन गांव में बादल फटने की एक घटना सामने आई है। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है, तीन लोग लापता हैं, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।'

दो घर और एक गौशाला भी बहे
सिद्धार्थ आचार्य ने बताया कि इस आपदा में दो घर और एक गौशाला भी बह गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव दल लोगों को बचाने में जुट गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी सोलन में शिमला-कालका रोड पर लैंडस्लाइड हुई थी, जिसकी वजह से नेशनल हाईवे-5 पर ट्रैफिक बाधित हुआ था।
Recommended Video
सीएम सुक्खू ने दिए अधिकारियों को निर्देश
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर पहुंचकर लोगों की जान बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों की भी हर तरह से मदद की जाए।'
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानूसन की बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। पिछले महीने भी भू्स्खलन और बाढ़ से प्रदेश में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बीते शुक्रवार को ही मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications