Himachal Pradesh में फिर डराने लगी Corona की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 354 नए मरीज
himachal pradesh corona update: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 354 नए मरीज सामने आए हैं।

himachal pradesh corona update news today: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के अंदर इजाफा देखने को मिल रहा है, जो वाक्य डराने वाला है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना के 354 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार को देखकर शासन-प्रशासन भी हैरत में पड़ गया है। तो वहीं, प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,196 पहुंच गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 31 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से कोई मौत हुई है। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल में बंदिशें लगाई जा सकती हैं। इस बात के संकते हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल ने दे दिए हैं। शनिवार को कोरोना के 5,249 सैंपल जांच को लिए गए थे।
इनमें 354 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सबसे ज्यादा मंडी में 75, कांगड़ा में 67, हमीरपुर में 58, शिमला में 43, कुल्लू में 22, बिलासपुर में 37 और सोलन में 18 केस सामने आए हैं। वहीं, शिमला जिले में नेपाली मूल के बुजुर्ग 70 वर्षीय नर बहादुर 30 मार्च को कोविड पॉजिटिव निकले थे। वह नेपाल से कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में उनकी मौत हो गई।
हालांकि, नर बहादुर (70) अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। उधर, प्रदेश में कोरोना के मामलों में के बीच टेस्ट भी बढ़ाए गए हैं। सरकार ने लोगों से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा गया कि अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाकर जाएं।
Recommended Video

देश में 24 घंटे में 3,824 नए केस दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,824 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले 18,389 हैं।












Click it and Unblock the Notifications