हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश के बीच बादल फटा, थुनाग से सामने आया तबाही का वीडियो
Himachal Rain: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली समेत उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ है। भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच हिमाचल से दिल दहला देने वाले वीडियोज सामने आए हैं।
भारी बारिश के बीच हिमाचल के मंडी जिले से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इससे जुड़ा एक खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बारिश का कहर सबसे ज्यादा हाल ही में हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला, जहां कुल्लू में बादल फटने की खबर सामने आई। कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। बस स्टैंड की बात करें तो वहां भी बाढ़ जैसे हाल हैं। इस बीच कुल्लू के थुनाग से बादल फटने की खबर सामने आ रही है।
यहां देखें खौफनाक वीडियो...
थुनाग से जो वीडियो सामने आया है, वो वाकई डरा देने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले जा रहा है। बैकग्राउंड से लोग सीटी बजाते और चिल्लाते दिख रहे हैं।
बताते चलें कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश से भारी बारिश के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। इससे पहले मणीकर्ण से भी डराने वाला विजुअल सामने आया था, जिसमें पानी का स्तर बहुत ज्यादा दिख रहा है और भयंकर बाढ़ आई हुई है। हालात ऐसे कि पानी पुलिया के ऊपर भी आ रहा है। ये वीडियो अपने आप में बेहद ही ज्यादा डराने वाला था।
इससे पहले एक मकान के धंसने से दंपत्ति और बेटे की मौत की खबर भी सामने आई थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रविवार तड़के ग्राम्फू गांव और छोटा धर्रा में अचानक बढ़ा और भूस्खलन की घटना सामने आई। इस घटना में एक दंपत्ति और बेटे के मौत की सूचना है। इस केंद्र से सूचना मिली कि ग्राम्फू से छोटा धर्रा के बीच अलग-अलग मार्गों पर मार्ग भी अवरुद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications