Kullu Accident Live: कई छात्रों समेत 12 लोगों की मौत, PM राहत कोष से परिजनों को 2-2 लाख मिलेंगे
कुल्लू, 04 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 45 यात्रियों को लेकर जारी एक निजी बस कुल्लू की सैंज घाटी में एक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें अभी तक स्कूली बच्चों सहित 12 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

The road is good but there was a landslide this morning at the particular spot. Admn, MLA Surender Shourie, Kullu Dy Commissioner are present at the spot. Attempts were made to get the bus out of there, but it fell into a cliff-leading to the casualties: Himachal Pradesh Minister pic.twitter.com/45fk9h3zO4
— ANI (@ANI) July 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications