Kinnaur Landslide VIDEO: किन्नौर में हुए भूस्खलन का दिल दहला देने वाला वीडियो
किन्नौर, 11 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए भूस्खलन का दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से बनाया है। वीडियो में पहाड़ का एक हिस्सा दरकता हुआ साफ देखा जा सकता है। बता दें, पहाड़ के मलबे में चार वाहन दब गए हैं। आईटीबीपी, सेना और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी तक दो लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। साथ ही जरूरी मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
Recommended Video

पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है! हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले के पास निगुलसेरी में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ है। 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

पहाड़ी से लगातार गिर रही चट्टानें
आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे के मुताबिक, निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। साथ ही जरूरी मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।

ITBP जवानों ने बचाई शख्स की जान, सामने आया वीडियो
भूस्खलन के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को आईटीबीपी के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications