हिमाचल के किन्नौर में 100% आबादी का वैक्सीनेशन हुआ, DC बोले- ऐसा करने वाला देश का पहला जिला
किन्नौर, 14 अक्टूबर 2021: हिमाचल प्रदेश में वैक्सीनेशन ड्राइव जोरों पर है। यहां कई जिलों में प्रशासन ने ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगा दिए जाने की बात कही है। जिनमें किन्नौर जिला ऐसा है, जहां 100% आबादी का वैक्सीनेशन का दावा किया गया है। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि, हमारे जिले किन्नौर ने अपनी योग्य आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

100% वैक्सीनेशन वाला किन्नौर देश का पहला जिला
सादिक ने कहा, "किन्नौर में रोज हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को वैक्सीन लगनी थी..वो काम पूरा हो गया है। अब यह उपलब्धि हासिल करने वाला किन्नौर देश का पहला जिला है।" उन्होंने कहा कि, "हमने सभी योग्य आबादी का टीकाकरण करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। हमें इसकी बहुत खुशी हो रही है। लोग अब महामारी का मुकाबला कर सकते हैं।"

हिमाचल में अब तक कहां क्या हाल?
पूरे हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां कोरोना के अब तक 2,20,931 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 139 नए मरीज तो बीते रोज ही मिले। फिलहाल इस राज्य में 1,382 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 2,15,837 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिनमें से 68 एक दिन के दौरान डिस्चार्ज किए गए। वैक्सीनेशन की बात करें तो राज्यभर में अब तक 86,46,777 लोगों को डोज दिए जाने का दावा सरकार कर रही है। इसके अलावा यहां अब तक 35,54,399 कोरोना जांचें हो चुकी हैं। मौतों की बात की जाए तो बीते रोज एक मरीज ने दम तोड़ा।

अब किस जिले में कितने कोरोना मरीज?
448 कांगड़ा
350 हमीरपुर
204 मंडी
132 उना
116 शिमला
56 बिलासपुर
29 कुल्लू
29 सोलन












Click it and Unblock the Notifications