हिमाचलः प्रदेश में मिले कोरोना के तीन नए मरीज, 35 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के तीन और मरीज मिले हैं। चिंता की बात यह है कि अब तक शांत चल रहे हमीरपुर में एक साथ दो मामले सामने आए हैं, जबकि चंबा का एक और युवक कोरोना से संक्रमित मिला है। हमीरपुर के मरीजों में एक ग्रामीण क्षेत्र का युवक और दूसरी हमीरपुर शहर की महिला बताई जा रही है। चंबा का युवक कांगड़ा से सटे चंबा जिला के थुलेल क्वारंटाइन सेंटर में कोरोना से संक्रमित हुआ है। नौ अप्रैल को जालंधर से द्रमण पहुंचे सिहुंता के डेंटा गांव के कोरोना पॉजिटिव का सैंपल इसी सेंटर से भरा गया था।

himachal pradesh hamirpur three new case of coronavirus

लिहाजा क्वारंटाइन सेंटर में ही कोरोना पीडि़त के संपर्क में आए चंबा के समोट के एक और युवक में कोरोना वायरस पाया गया है। इसके चलते सेंटर में अपनाई गई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा हो गया है। इस कारण चंबा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली कठघरे में आ गई है। पुख्ता सूचना के अनुसार शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया युवक दो अप्रैल को डेराबस्सी से घर आ रहा था। उसे थलेल क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। इसी बीच, नौ अप्रैल को जालंधर से सिहुंता आ रहे युवक को भी इसी क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया।

इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को इस सेंटर में रखे गए सभी 64 लोगों के सैंपल भरे थे। अब इस सेंटर के दो युवकों और हमीरपुर में दो पीडि़त मिलने से हिमाचल में कोविड-19 के मामलों की संख्या 38 हो गई है। चंबा में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर छह पर पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रदेश भर में 393 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। इनमें से खबर लिखे जाने तक 185 सैंपल्स की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी, जबकि तीन सैंपल्स पॉजिटिव पाए गए थे।

himachal pradesh hamirpur three new case of coronavirus

बिलासपुर के सभी 18 और शिमला के सभी 42 सैंपल नेगेटिव पाए गए। कोविड-19 के 207 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी थी। प्रदेश में अभी तक 1992 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 36 व्यक्तियों में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 6739 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 4800 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं एवं स्वस्थ हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे लॉकडाउन अवधि के दौरान संयम बनाए रखें। घर पर रहें , मानसिक तनाव एवं नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। उन्होंने कहा कि इस समय आप स्वयं व अपने परिवार के मानसिक स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। इसके लिए नियमित योगाभ्यास करें, सकारात्मक सोच के साथ अपने परिवार को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त करें। ऐसे में आपके शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर प्रदेशव्यापी कर्फ्यू के दौरान प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग सजगता से तमाम निवारक और उपचारात्मक संसाधनों का प्रयोग कर वर्तमान स्थिति को नियंत्रित कर रही है। जिसमें प्रदेशवासियों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। धीमान ने कहा कि प्रदेश में जहां धुआं रहित तंबाकू उत्पादों के निर्माण, भंडारण एवं वितरण पर रोक लगा रखी है , वहीं यह अवसर भी है कि हम इन दुर्व्यसनों को त्याग दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+