कंगना रनौत से ज्यादा हिमाचल की इस सीट के चर्चे, 5 वीं बार लगातार जीतने का मोदी के इस मंत्री ने बनाया रिकॉर्ड

Hamirpur lok sabha chunav result 2024: हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। पिछले चुनावों में भी चारों सीट भाजपा ने जीती थी, लेकिन उपचुनाव में मंडी की सीट भाजपा से कांग्रेस के खाते में चली गई।

इस बार कंगना रणौत ने मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कंगना को टिकट मिलने के बाद से ही मंडी सीट को लेकर पहले ही दिन से चर्चे शुरू हो गए थे। जो कि लगातार चर्चा का विषय बना रहा।

Himachal pradesh hamirpur seat anurag thakur more talked than Kangana Ranaut pm Modi minister record

चुनाव परिणाम आने के बाद भले ही मंडी सीट से कंगना ने चुनाव जीत लिया हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अनुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं। जहां एक तरफ मोदी सरकार के 15 मंत्री चुनाव हार गए। वहीं हिमाचल की हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर लगातार पांच चुनाव जीत गए हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। अब 2024 में भी उन्होंने जीत दर्ज की है।

अनुराग ठाकुर ने 6,07,068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 4,24,711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब 1,82,357 वोटों से जीत गए। जीत के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत जनता की है। भाजपा ने हिमाचल की सभी 4 सीटें जीतीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। अगले 5 साल हम हमीरपुर में और विकास करेंगे।

अनुराग ठाकुर का अब तक का सियासी सफर:

  • अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्तूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर गांव में हुआ।
  • अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
  • वे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं।
  • 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने।
  • 2010 में उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • पहली बार मई 2008 में भाजपा से लोकसभा के लिए चुने गए।
  • वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं।
  • जनवरी 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भाजपा के पहले सांसद बने।अ
  • नुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं।
  • इससे पहले वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+