हिमाचल चुनाव: कांगड़ा में बोले अमित शाह, सरदार पटेल को मिलना था सबसे पहले भारत रत्न

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने जितना पैसा प्रदेश को दिया है उतना आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं दिया। ये इसलिए क्योंकि मोदी ने हिमाचल में काफी वक्त गुजारा है और मोदी के मन में हिमाचल बसता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास चाहती है लेकिन कांग्रेस का नाम सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए आता है। चुनावी सभा में बोले रहे शाह ने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार की चर्चा होती है तो हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम सुर्खियों में आता है। शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल को भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में नंबर-वन बना दिया है, हिमाचल में माफियाओं की सरकार चल रही है।

himachal pradesh election amit shah address rally in kangra

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाले राहुल गांधी आज भाजपा से सवाल पूछ रहे हैं। राहुल मोदी सरकार से तीन साल का हिसाब मांगते हैं, कांग्रेस ने इतने सालों में क्या किया, इसका जवाब नहीं देते। अमित शाह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश का नाम यहां से आ रही रेप की खबरों की वजह से बदनाम हो रहा है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को अपना नहीं माना, उन्होंने कहा कि देश में भारत रत्न अगर किसी को मिलना चाहिए था तो सबसे सरदार पटेल को मिलना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36, बीजेपी 26 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से सरकार में आना चाह रही है तो वहीं भाजपा भी सत्ता हासिल करने को जी-जान से जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+