हिमाचल चुनाव 2017: सीट नंबर 67 रोहड़ू (आरक्षित अनूसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। रोहड़ू हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 67 है। शिमला जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 65,029 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में मोहन लाल बराक्टा इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। रोहड़ू दिगज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रहा है।

परिसीमन के चलते वीरभद्र सिंह को यहां से शिमला ग्रामीण में शिफट होना पड़ा था। यही वजह है कि यहां कांग्रेस आसानी से चुनाव जीतती रही है। क्षेत्र भले ही अब आरक्षित है। जिससे जातीगत समीकरण बनने बिगडऩे की बात नहीं है। चूंकि यहां आज भी वीरभद्र सिंह का प्रभाव है। व मौजूदा विधायक की जीत के लिये वीरभद्र सिंह का अर्शीवाद ही काफी है। चूंकि भाजपा की शशीबाला अभी राजनिति में नई ही हैं।

रोहड़ू ग्रामीण से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 मोहन लाल बराक्टा कांग्रेस
2007 वीरभद्र सिंह कांग्रेस
2003 वीरभद्र सिंह कांग्रेस
1998 वीरभद्र सिंह कांग्रेस
1993 वीरभद्र सिंह कांग्रेस
1990 वीरभद्र सिंह कांग्रेस
1985 नहर सिंह कांग्रेस
1982 सत्य देव बुशेहरी कांग्रेस
1977 सत्य देव जनता पार्टी

52 वर्षीय मोहन लाल बराक्टा लॉ स्नातक हैं, उन्हें परिसीमन के बाद प्रदेश के बड़े नेता वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि विरासत में मिली। जहां उन्होंने अपने आपको पहले ही चुनाव में साबित भी कर दिखाया । उनका का एक बेटा व एक बेटी है। उनका कोई ज्यादा लंबा चौड़ा राजनैतिक अनुभव नहीं रहा है। 2012 में उन्होंने पहला चुनाव लड़ा व आसानी से चुनाव जीत गये। वह साधारण परिवार से आते हैं व अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications