हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017: सीट नंबर 19 पालमपुर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। पालमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 19 है। कांगड़ा जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 64,197 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में बृज बिहारी लाल बुटेल इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। पालमपुर हिल स्टेशन है। पालमपुर स्थानीय भाषा के पुलुम शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है- बहुत सा पानी। चाय बागानों, चीड और देवदार के घने वनों से घिरा पालमपुर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिम में स्थित एक ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।


बिक्रम बत्रा और सौरभ कालिया जैसे शूरवीरों की भूमि है पालमपुर
चाय और ख़ूबसूरत वनों के अलावा इस इलाके की और भी बहुत सी खूबियाँ हैं जो इसे अन्य स्थानों से अलग करती हैं। मसलन यह क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध पैरा ग्लाइडिंग, धौलाधर पर्वत शृंखलाओं के सुंदर दृश्यों, शोभा सिंह की आर्ट गैलरी, प्राचीन मंदिरों, अनुकूल जलवायु और 100 मीटर की ऊँचाई से गिरने वाली बंदला नदी के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर के ऊपरी हिस्से में काफ़ी बर्फबारी होती इसलिए यहाँ विन्टर स्पोट्र्स की बहुत-सी गतिविधियों होती रहती हैं। प्रसिद्ध कलाकार नोरा रिचड्र्स, शोभा सिंह और बी सी सन्याल का गृह क्षेत्र माना जाता है। पालमपूर के पास अंद्रेटा स्थित शोभा सिंह के घर को अब एक गैलरी में तब्दील कर दिया गया है। इस गैलरी में उनकी कला को प्रदर्शित किया गया है। अन्द्रेटा में शिल्प और मिट्टी के बर्तनों के केन्द्र को भी देखा जा सकता है।
राजनैतिक तौर पर पालमपुर की अपनी एक अलग पहचान है। पालमपुर के लोगों ने हमेशा ही जातिगत राजनिति से ऊपर उठकर मतदान किया व अपना नेता चुना। अगर ऐसा नहीं होता तो बुटेल लगातार यहां से चुनाव नहीं जीतते। बुटेल सूद बिरादरी से बाते हैं। उनकी बिरादरी के मतदाता दो प्रतिशत से अधिक नहीं हैं। दो बार यहां से ब्राहम्ण प्रत्याशी व दो बार ओबीसी प्रत्याशी भी जीते। हालांकि पालमपूर में अनूसूचित जाति में आने वाले गद्दी मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद है। व उसके बाद अनूसूचित जाति के मतदाता आते हैं। पालमपुर के आसपास बहुत विकास हुआ है। व यह इलाका शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है। भाजपा नेता शांता कुमार से लेकर अमर शहीद बिक्रम बत्रा से लेकर सौरभ कालिया जैसे शूरवीर पालमपुर ने ही दिये। पालमपुर के लोगों के लिये चाय के बागान आजिविका का प्रमुख साधन हैं। हालांकि यह एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र के रूप में भी उभर रहा है।

पालमपुर से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 बृज बिहारी लाल बुटेल कांग्रेस
2007 प्रवीण कुमार भाजपा
2003 बृज बिहारी लाल कांग्रेस
1998 बृज बिहारी लाल बुटेल कांग्रेस
1993 बृज बिहारी लाल कांग्रेस
1990 शांता कुमार भाजपा
1985 बृज बिहारी लाल कांग्रेस
1982 सरवन कुमार भाजपा
1977 सरवन कुमार जनता पार्टी

पालमपुर में बुटेल का दबदबा आज भी है कायम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल पालमपुर से विधायक हैं। प्रसिद्ध समाजसेवी बुटेल अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। यही वजह है कि उन्हें हराना आसान नहीं है। बुटेल खुद ही राजनिति छेाड़ दें तो वह अलग बात है। 2012 में बुटेल ने भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा को 9029 वोटों के बड़े मार्जन से हराया था। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेता शांता कुमार का ये गृह क्षेत्र है लेकिन बुटेल की शराफत और समाजसेवी छवि सबपर भारी नजऱ आई। बुटेल का करिशमा आज भी कायम है। लोग दलगत राजनिति से ऊपर उठकर उनके मुरीद हैं। 76 वर्षीय बुटेल ला ग्रेजुएट हैं। उनका एक बेटा व तीन बेटियां हैं। सहकारिता अंदोलन से होते हुये बुटेल राजनिति में आये। व उन्होंने समाज सेवा में अनूठी छाप छोड़ी है। 1985 में पहली बार विधायक चुने गये। उसके बाद 1993,1998 व 2003 में भी चुने गये। विभिन्न कांग्रेस सरकारों में मंत्री रहने के बाद 2012 का चुनाव जीत कर 9 जनवरी 2013 को मौजूदा विधानसभा के अध्यक्ष बने। हिमाचल विधानसभा को पेपरलेस करने ई विधानसभा बनाने में बुटेल का सराहनीय योगदान रहा है।












Click it and Unblock the Notifications