हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 30 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस ने 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सभी पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में की गई है।

congress

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान कल यानि कि 8 दिसंबर को किया जाएगा। एग्जिट पोल में यहां भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस से एक बड़ी खबर आई है। पार्टी की तरफ से 30 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जानकारी दी गई है। पार्टी से जिन लोगों को बर्खास्त किया गया है। उनमें कई बड़े नेता भी शामिल हैं।

इनकों किया गया है बर्खास्त
पार्टी की तरफ से जिन नेताओं को बर्खास्त किया गया है, उनमें धीरेंद्र सिंह, संतोष डोगरा, कुलदीप अउक्ता, अनीश दीवान, दिनेश घुंटा, बीना पोटान, लाल नेवेली, रत्ना, ठाकुर मेड्डी, बसंत नवेली, हितेंद्र चौहान, श्याम शर्मा, नेग चंद तुलियान, राम नागरिक, अट्टर राना, हार्दिक राना, अक्ष्या ब्राग्ता, शुरवीर राना, हार्दिक भंडारी, वीरेंदर डांटा, मोहर सिंह मेगहटा, सुरेंद्र सिंह मान्ता, राम कैंथला, नीरज सरकली, नरेश डास्टा, जीतेंद्र शर्मा, रोहित राम्ता, मोहन चाकर, दिनेश शर्मा आदि शामिल हैं।

अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत
अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलते दिखाया गया है। रिपब्लिक टीवी पी-मार्क्यू में भाजपा को 34 से 39 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 28 से -33 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, आज तक एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 24-34 सीटों के मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 30-40 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया गया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बहुमत के लिए 35 सीटों पर जीत दर्ज करना अनिवार्य है।

2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर मिली थी जीत
हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 68 सीटों में 44 पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटों पर ही जीत नसीब हुई थी। अगर इस बार भाजपा फिर जीतती हो तो हिमाचल के इतिहास में पहली बार होगा, जब एक ही पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: साध्वी ऋतंभरा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+