HP Bypoll Result 2019: धर्मशाला से जीते भाजपा के विशाल नैहरिया
शिमला। हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया ने 6753 वोटों से जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश चौधरी ने 16724 से अधिक मत प्राप्त किए हैं, जबकि कांग्रेस महज 8198 वोटों तक सिमट गई है।

धर्मशाला उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र करण को 8212 मत हासिल हुए, विशाल नैहरिया को 23498, निशा कटोच को 435, पुनीश शर्मा को 2345, मनोहर लाल धीमान को 887, राकेश चौधरी को 16740, सुभाष चंद्र शुक्ला को 368 मत हासिल हुए।
धर्मशाला में कुल मतदाता 82 हजार 137 थे, जिसमें से 52 हजार 485 वोटर्स ने मतदान किया था। जिसमें से 430 लोगों ने नोटा का बटन दबाया, जबकि 24 वोट रिजेक्ट हो गए। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया 6 हजार 758 मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications