मतदान से ठीक पहले CM जयराम ठाकुर परिवार संग पहुंचे मंडी, पूजा कर बोले- 'जरूर सफल होंगे हम लोग'

मतदान से ठीक पहले CM जयराम ठाकुर परिवार संग पहुंचे मंडी, पूजा कर बोले- 'जरूर सफल होंगे हम लोग'

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 08 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान से ठीक पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी पत्नी साधना ठाकुर और बेटियां चंद्रिका और प्रियंका ठाकुर मंडी पहुंचे। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि यहां से सीएम जयराम ठाकुर परिवार समेत सराज विधानसभा पहुंचेंगे और मुराद पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Chief Minister Jairam Thakur

वोटिंग शुरू होने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए। ताकि, हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार लोगों का सरकार को दोबारा लाने का मन है और इसमें हम लोग जरूर सफल होंगे।'

इससे पहले प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने आपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'पहले मतदान, फिर जलपान। प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।

हार से शुरू हुआ था जीत का सफर
सराज विधानसभा सीट से जयराम ठाकुर सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आपने राजनीतिक सफर 1992 से शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयराम ठाकुर को पहले ही चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन, 1998 के बाद शुरू हुआ जीत का सिलसिला अभी तक बरकरार है। वह लगातार पांच चुनाव जीत चुके हैं और इस बार जीत का छक्का लगाकर, मुख्यमंत्री की दूसरी पारी के लिए तैयार हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र में कुल 84315 मतदाता हैं, इनमें 43216 पुरुष व 40741 महिला मतदाता 145 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+