Himachal By Election Results 2024: हिमाचल में दो पर कांग्रेस तो एक सीट पर भाजपा जीत की ओर

Himachal By Election Results 2024: हिमाचल प्रदेश में तीन विधान सभा सीट देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के बाद आज मतों की गणना हो रही है। तीनों ही सीटों पर 1 जुलाई को मतदान हुआ था। तीनों में से दो सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

हमीरपुर से भाजपा ने आशीष शर्मा को तो कांग्रेस ने पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया है। वहीं नालागढ़ सीट से कांग्रेस ने हरदीप बाबा को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने केएल ठाकुर को टिकट दिया है।

himachal pradesh

देहरा विधानसभा सीट की बात करें तो भाजपा ने होशियार सिंह को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर को टिकट दिया है। कमलेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी हैं। बता दें कि बीते तीन चुनावों में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

भाजपा विधायक होशियार सिंह के इस्तीफे की वजह से यहां पर उपचुनाव हो रहा है। 2022 के चुनाव में होशियार सिंह ने कांग्रेस के राजेश शर्मा को हराया था। लेकिन बाद में उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट का गठन 2008 में हुआ था। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद यह विधान सभा सीट अस्तित्व में आई थी और 2012 में पहली बार इस सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ।

वर्ष 2012 में यहां से भाजपा के रवींद्र सिंह रवि ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 और 2022 में होशियार सिंह ने यहां से निर्दलीय के तौर पर जीत दर्ज की।

हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में होशियार सिंह ने यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। लेकिन बाद में विधान सभा से इस्तीफा देकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। वो जून 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+