OSP और रोजगार के लिए वोट करेगा हिमाचल, राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 08 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 05 बजे तक चलेगी। मतदाता सरकार चुनने के लिए जमकर वोटिंग कर रहे है। 11 बजे तक 17.98 फीसदी वोटिंग हो गई है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।' तो वहीं, प्रियंका गांधी ने भी हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।

Recommended Video

    Himachal Election 2022: Rahul Gandhi का Tweet, OPS, रोजगार के लिए वोट करें| वनइंडिया हिंदी|*Politics
    Rahul Gandhi

    हिमाचल चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार 12 नवंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इस दौरान अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा,

    हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए
    हिमाचल वोट करेगा रोजगार के लिए
    हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए
    आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।

    इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, हिमाचल कांग्रेस का संकल्प-
    युवाओं को - 5 लाख रोज़गार
    महिलाओं को - ₹1500/महीना
    वरिष्ठ नागरिकों को - OPS वापस
    कैबिनेट की पहली बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरियों और OPS पर फैसला होगा।
    कांग्रेस का प्रण है - हिमाचल प्रदेश की प्रगति, हर घर में लक्ष्मी, हर वर्ग का सशक्तिकरण।

    वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+