विधानसभा चुनावों की जानकारी के लिए मोबाइल ऐप 'हिमाचल जनमत-2017' लॉन्च
शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने आज कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने और उन्हें चुनावों से सम्बन्धित तमाम जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदेश निर्वाचन विभाग द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जहां प्रदेश भर में शिविर आयोजित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है, वहीं होर्डिंग व इलेक्ट्रॉनिक के विभिन्न मॉड्यूलों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। विभागों के इन्हीं प्रयासों के चलते 15 सितम्बर, 2017 तक 1.25 लाख नये मतदाता, मतदाता सूचियों में शामिल किए गए हैं, जिनमें 18 से 19 वर्ष के 40567 ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

राजपूत ने कहा कि इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग द्वारा आज यहां हिमाचल जनमत-2017 नाम की एक मोबाइल एप्प जारी की गई है जिसमें पूर्व की समस्त ऐप समाहित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिक विधानसभा चुनावों से सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐप के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी भी समय इ वी एम के प्रयोग की जानकारी और वी वी पैट से डाले गए वोट की जानकारी हासिल कर सकेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऐप से माध्यम से वे पोलिंग स्टेशन कहां-कहां स्थापित किए गए हैं और वोटर लिस्ट से सम्बन्धित जानकारी भी प्राप्त कर सकेगें। इसके अतिरिक्त लोगों की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा जो टॉल फ्री और अन्य सहायक दूरभाष नम्बर स्थापित किए गए हैं उनकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसी ऐप के तहत प्रत्येक नागरिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का खाका देखने के साथ-साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी भी हसिल कर सकेगा।
श्री राजपूत ने बताया कि इसी एप्प के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिक मतदान केन्द्रों में मुहैया करवाई जाने वाली विद्युत, पानी, शौचालय आदि विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ लोगों की जागरूकता से सम्बन्धित वीडियो भी देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से चुनावों से सम्बन्धित फेसबुक और टवीट्र के माध्यम के साथ-साथ विभाग द्वारा जारी की गई मिस्ड कॉल सेवा की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकतें हैं।
ये भी पढ़ें- अपने गैंगरेप का वीडियो देख छात्रा ने लिखा 'तुम लोगों ने मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा, इसलिए मैं जा रही हूं' फिर...












Click it and Unblock the Notifications