हिमाचल प्रदेश में बनेंगे 5 नए नेशनल हाईवे, सुक्खू सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
हिमाचल प्रदेश में पांच नए नेशनल हाईवे बनेंगे। नए नेशनल हाईवे बनाने की मंजूरी के लिए हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने केंद्र सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा है। इस बात की जानकारी खुद लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार 25 अक्टूबर को दी।
दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने डीआरडीए सभागार ऊना में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'इन प्रस्तावित नेशनल हाईवे के निर्माण से पहाड़ी राज्य में विकास को गति मिलेगी।' इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्द्र जल्द ही प्रस्तावों को मंजूरी देगा। सिंह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान 69 राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की गई थी, लेकिन इनमें से कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं उतरी।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि सभी नई परियोजनाओं के लिए 25-30 प्रतिशत बजट राशि अलग रखने का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि, विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सकें। उन्होंने दावा किया कि पिछली भाजपा सरकार ने कई परियोजनाओं की आधारशिला बिना उचित धनराशि आवंटन के रखी थी, जिसके कारण वे अधूरी रह गईं।
वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्य जिला सड़कों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने, केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लाने का भी प्रयास किया जाएगा। कहा कि इस उद्देश्य के लिए हम दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि केंद्रीय निधि के माध्यम से सड़क परियोजनाओं के लिए अधिक सहायता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेता ने अपने विभाग को मिले समर्थन के लिए गडकरी का आभार भी व्यक्त किया और बताया कि हिमाचल को हाल ही में अपने लोक निर्माण विभाग के लिए 300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिली है।












Click it and Unblock the Notifications