भारी बारिश से बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली NH, सामने आया ड्रोन से लिया VIDEO

Himachal Floods: बारिश और बाढ़ का सबसे ज्यादा असर अगर कहीं देखने को मिल रहा है तो वो है हिमाचल प्रदेश। बीते दिनों प्रदेश के मंडी में बाढ़ के भयानक वीडियोज सामने आए थे, जिसने हर किसी को डरा कर रख दिया था। अब बाढ़ से प्रभावित जगहों के ड्रोन शॉट्स सामने आए हैं।

मंडी में बाढ़ और बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। हाल ही में भारी बारिश से इलाके में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन हो गया। इसके बाद रास्ता ही बंद हो गया। इस तबाही का एक वीडियो ड्रोन से लिया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Himachal floods

सड़क की दूसरी ओर हुआ भूस्खलन
बताते चलें कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क की दूसरी ओर भू स्खलन हुआ है। हालात इस कदर बिगड़े कि नेशनल हाईवे ही बंद हो गया। रास्ता पूरा बंद है और लोग इधर से उधर नहीं जा पा रहे हैं। फिलहाल ड्रोन शॉट्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्व मंत्री ने किया दौरा
बताते चलें कि भारी बारिश की वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया था। जिसके बाद प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजमार्ग का दौरा किया। उन्होंने कहा था कि मंडी से 7 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ है। हमने मशीनें मंगवाई हैं। जल्द ही रास्ता साफ करने का काम शुरू किया जाएगा।

सामने आया NH का वीडियो

मंत्री ने आगे कहा कि दूसरी तरफ जाना अभी संभव नहीं है। इसलिए ड्रोन के जरिये पता लगाया गया है कि दूसरी ओर क्या हाल हैं। PWD और NHAI मिलकर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+