हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने लिपिक (LDR) का Result किया घोषित, यहां देखिए
लिखित परीक्षा में 401 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा के बाद अब स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
शिमला। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) के तहत लिपिक के 275 पदों के लिए लिए गए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने फरवरी में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। ये पद विभिन्न विभागों में भरे जाने हैं। इसके लिए 2561 आवेदन प्राप्त हुए थे, इनमें से 1073 सही पाए गए थे। 14 अक्टूबर को लिखित परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में 930 ने भाग लिया और 143 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे थे। 930 अभ्यर्थियों में से 401 को स्किल टाइपिंग टेस्ट के लिए चुना गया है।

कमीशन के सेक्रेटरी डॉ. जतिंद्र कंवर ने परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश भर से 2561 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1073 आवेदनों को सही पाया गया, जबकि अयोग्य अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए। आयोग ने इसके बाद 14 अक्टूबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 930 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि शेष 143 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

लिखित परीक्षा में 401 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि लिखित परीक्षा के बाद अब स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए परिणाम को कमीशन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
http://hpsssb.hp.gov.in/AllNotifications.aspx?id=8












Click it and Unblock the Notifications