Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, लोगों से हिमाचल चुनाव के उत्सव में भाग लेने की अपील

PM नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, लोगों से हिमाचल चुनाव के उत्सव में भाग लेने की अपील

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए आज सुबह 08 बजे से वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम 05 बजे तक चलेगी। वोटिंग से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने का निवेदन किया। तो वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं।

PM Narendra Modi Amit Shah Priyanka Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'एक मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार ही हिमाचल प्रदेश को विकास में अग्रणी रख देवभूमि की जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। हिमाचल के सभी मतदाताओं विशेषकर माताओं, बहनों व युवाओं से अपील करता हूँ कि प्रदेश के सुनहरे कल के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर एक सशक्त सरकार चुने।'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।'

तो वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पहले मतदान, फिर जलपान। प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+