अमित शाह के हिमाचल दौरे के चलते चुनावों की घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, गृह मंत्री के स्वागत में जुटा गिरिपार

अमित शाह के हिमाचल दौरे के चलते चुनावों की घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, गृह मंत्री के स्वागत में जुटा गिरिपार

Himachal Election 2022: लगता है हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीख का ऐलान के लिए अभी और इंतजार करना पडेगा। हालांकि, पहले यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा दौरे के बाद चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर देगा। लेकिन, गृह मंत्री अमित शाह के 15 अक्टूबर को सिरमौर दौरे के तय होने के साथ अब स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में चुनावों की घोषणा लटक सकती है।

Recommended Video

    अमित शाह गृह मंत्री के स्वागत में जुटा गिरिपार
    Himachal Election 2022: Home Minister Amit Shah Sirmaur Election Commission

    गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सिरमौर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिरमौर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की कमरऊ तहसील स्थित सतौन गांव में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जिला सिरमौर के हट्टी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र की सौगात मंजूर की है वर्ष 1967 से यह मांग इस क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है और यह जिला सिरमौर की सबसे बड़ी सामाजिक मांग रही है। राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों से यह हाटी समुदाय की यह मांग पूर्ण हुई है और यह पल क्षेत्र के लिए उत्साह का अवसर है।

    विनय ने कहा कि अमित शाह इस महत्वपूर्ण अवसर पर यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। हाटी समुदाय के अंतर्गत इस क्षेत्र की 154 पंचायत आती है और साथ ही यह मुद्दा जिला सिरमौर के 4 विधानसभा का है। यह कार्य डबल इंजन सरकार की गिरिपार को एक ऐतिहासिक सौगात है। इस रैली का नाम 'हाटी आभार रैली' रखा गया है। यह मुद्दा 3 लाख हाटियो का मुद्दा है इसी आधार पर यह नाम तय हुआ है। उन्होंने कहा कि इस रैली के प्रबंधन के लिए 150 प्रमुख कमेटियां बनाई हैं। सतौन में गृह मंत्री के आगमन से समस्त गिरिपार और भारतीय जनता पार्टी में जोरदार उत्साह है।

    सिरमौर जिले की सभी 5 सीटों पर भाजपा जीतेगी और हम एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। सिरमौर की भाजयुमो इकाई की भी बैठक हुई और इस रैली के मद्देनजर भाजयुमो जिला सिरमौर की साज-सज्जा का काम देखेगा। बैठक में बोर्ड चेयरमैन बलदेव तोमर, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी शिशु भाई धर्मा ने भी भाग लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+