हिमाचल विधानसभा के चुनावी मैदान में 337 उम्मीदवार, गुरुवार को मतदान

शिमला। 9 नवंबर को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कुल 7525 पोलिंग पार्टियों को राज्यभर में तैनात किया गया है। इस चुनाव में कुल 337 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने सभी 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सीपीएम 14 निर्वाचन क्षेत्रों में मैदान में है।

Himachal assembly election voting on 9 November

चुनाव में 112 आजाद उम्मीदवारों के अलावा बसपा के 42, स्वाभिमान पार्टी व लोक गठबंधन पार्टी के 6-6, राष्टींय आजाद मंच के 4, एनसीपी, एसपी, अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक व समाज अधिकार कल्याण पार्टी के दो-दो, नव भारत एकता दल, भारतीय हिमाचल जन विकास पार्टी, अखिल भारतीय मानवाधिकारी राजनीतिक दल, बहुजन मुक्ति पार्टी, जनरल समाज पार्टी और राष्टंवादी प्रताप सेना का एक-एक उम्मीदवार मैदान में है। मतदान सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। राज्य भर में एक सौ 36 मतदान केन्द्र ऐसे होंगे जिनका संचालन पूरी तरह महिलाओं के हवाले रहेगा

निर्वाचन आयोग ने कहा कि ईवीएम और वीवीपेट की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। पहली बार प्रदेश में वीवीपेट का प्रयोग किया जा रहा है। पहली बात यह है कि मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति यह पता नहीं लगा पाएगा कि उसने किसे वोट दी है। आयोग ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील है कि वह बिना डरे निडर होकर अपने मतदान का प्रयोग करें।

वीवीपेट में जो लिस्ट दिखाई देगी वो 7 सेकेंड तक दिखाई देगी और 7 सेकेंड के बाद वह अपने आप बॉक्स में गिर जाएगी। उसे आप अपने घर नहीं ले जा सकेंगे। 5 बजे के बाद अगर कोई मतदाता वोट डालने आएगा तो उसे वोट डालने दिया जाएगा, इसके लिए पोलिंग बूथ का समय बढ़ाना पड़े तो बढ़ाया जाएगा। अगर कोई बैनर या पोस्टर बिना परमिशन के लगे हैं तो उनपर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास 12 मामले आए थे, उनमें से 8 मामलों पर कार्रवाई हुई है। हेलीकॉप्टर तैयार रहेंगे और एक डॉक्टर की टीम भी तैयार की है। इसके अलावा आयोग के सामने कई कार्यकर्ताओं ने जोगिंद्रनगर और चंबा में हुई घटना के पर भी बातचीत की गई।

इस बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे गुजरात विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ही प्रसारित या प्रकाशित किए जा सकेंगे। हिमाचल में 9 नवंबर को एक चरण में जबकि गुजरात में चुनाव दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को संपन्न होगा। चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर 9 नवंबर को सुबह आठ बजे से 14 दिसंबर शाम छह बजे तक के लिए एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+