हिमाचल: विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, सीमाएं सील
शिमला, 09 मई: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा गेट के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने के बाद अब प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। हिमाचल प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। यहां तक की पुलिस ने अंतराज्यीय सीमा से लगी सभी बॉर्ड्स को सील तक कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। जिसके तहत एडीजीपी-सीआईडी, डीआईजी रेंज और जिला पुलिस अक्षीक्षक को हिमाचल से लगी सभी सीमाओं को सील करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा पुलिस को होटल और ठहरने की जगह के जांच करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

Recommended Video
इतना ही नहीं डीजीपी ने स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, बम निरोधक दस्ता और क्विक रिएक्शन टीम को हाई अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही बस स्टैंड, टाउन, सरकारी बिल्डिंग और राष्ट्रीय इमारतों की सुरक्षा मुस्तैद करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडा लगाने को लेकर जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गुरपतवंत सिंह पन्नू का नाम है। बता दें कि गुरपतवंत सिख फॉर जस्टिस का सदस्य है।
मालूम हो कि बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मेन गेट और दीवारों पर खालिस्तान का झंडा लगाने के बाद पुलिस और प्रशासन हड़ंकप में आ गया था। हालांकि जैसे झंडे लगे मिले पुलिस ने तुरंत उनको उतार दिए। पुलिस ने शक जाहिर किया था कि ये कृत्य किसी सिख टूरिस्ट ने किया है। कांगड़ा के एसपी कुशल शर्मा के अनुसार खालिस्तान का झंडा लगाने का काम देर रात में किया गया या फिर अल सुबह इसे लगाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications