हिमाचल में बाढ़ से भारी तबाही के बीच मौसम विभाग ने दी और खतरे की खबर, कहा- 72 घंटे में होगी बहुत भारी बारिश

Himachal Pradesh Flood Heavy Rains: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से भारी तबाही के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने और चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में 15 से 17 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के सात जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि राज्य के सात जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल में बाढ़ से तबाही के बीच मौसम विभाग ने दी खतर की खबर

सुरेंद्र पॉल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई है। कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। धर्मशाला में 131 मिमी दर्ज की गई है। मंडी में भी जोरदार बारिश हुई।

भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने तीन दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट का असर शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले सात दिनों के दौरान जितनी बारिश हुई, उसकी तुलना में इस बार कम बारिश होगी। लेकिन जबरदस्त बारिश होगी। बारिश से भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।

बाढ़ से भारी तबाही के बीच मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह सुक्खू ने आपदा कोष बनाया है। उन्होंने लोगों से इस कोष में दान करने की अपील की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2023-24 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की 180.40 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त की रिलीज को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें- Himachal Flood: हिमाचल में बेघर बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹145000 की मदद, क्या बोले सीएम सुक्खू?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+