Himachal Flood: हिमाचल में प्रत्येक बेघर हुए बाढ़ पीड़ित के लिए ₹145000 की मदद, क्या बोले सीएम सुक्खू?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। जो लोग बेघर हुए हैं, उन्हें सरकार की ओर से 1 लाख 45 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
Himachal Flood: हिमाचल में लगातार बारिश के चलते हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है। निचले इलाकों में बाढ़ के चलते अब करीब 5000 करोड़ रुपए के नुकसान का आशंका व्यक्त की है। शनिवार एक बयान में सीएम सुक्खू ने कहा की सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जारी कर दी है।
बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले कई वर्षों में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। उन्होंने कहा, "मैंने पिछले सालों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें हमने 1,45,000 रुपये दिए हैं। जिनके घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।"

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा की भारी बारिश के हिमाचल प्रदेश का भारी नुकसान हुआ है। सीएम ने बताया कि राज्य में बाढ़ से अब तक लगभग 5,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।
कुल्लू में मिले 16 शव
शनिवार कुल्लू के बाढ़ प्रभावित इलाके में 16 शव बरामद हुए। कुल्ली की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 16 शव बरामद किए। श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान आठ शव बरामद किए गए। कुल 24 शव बरामद किए गए हैं। एसपी ने एक बयान में कहा, "कुल्लू में विभिन्न स्थानों से 208 विदेशी नागरिकों को बचाया गया। विशेष टीमों को कम कनेक्टिविटी वाले स्थलों पर तैनात किया गया है।"
केंद्र ने भेजी मदद
केंद्र सरकार ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड में दूसरी किस्त को एडवांस में रिलीज कर दिया है। इसके तहत 180.40 करोड़ रुपये केंद्र ने जारी किए हैं। इससे पहले केंद्र ने 80.40 करोड़ रुपये की एक किस्त जारी की थी। ये किस्त 10 जुलाई को जारी की गई थी। वहीं हिमाचल में राहत व बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications