Oshin Sharma: रील बनाने के चक्कर में ऑफिस का काम भूलीं HAS ओशिन शर्मा, अब बिना पोस्टिंग के मिला तबादला
HAS Officer Oshin Sharma News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के संधोल में तैनात तहसीलदार और एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा पर सोशल मीडिया पर रिल्स बनाना महंगा पड़ गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया स्टार कही जाने वाली ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। ओशिन शर्मा का तबादला कर दिया गया है। उनका ट्रांसफर बिना नई पोस्टिंग के हुआ है।
ओशिन शर्मा को शिमला में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें एसडीएम धर्मपुर (SDM Dharampur) ने नोटिस जारी किया करते हुए पूछा था कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है?

असल काम भूल गईं ओशिन शर्मा!
दरअसल, ओशिन शर्मा जो कि हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की अधिकारी हैं, वो जो रील्स और मोटिवेशनल वीडियो बनाने में इतनी मशगूल हो गईं कि अपना असल काम भूल गईं। जिसके बाद पता पता चला कि उनकी तहसील में कई काम पेंडिंग पड़े हैं, जिसके कारण SDM धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने नोटिस जारी किया।
सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
एक हफ्ते पहले ही उन्हें नोटिस मिला था। जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई कि क्या प्रशासनिक और जनहित के कार्यों में देरी को लेकर यह गाज गिरी है। क्योंकि सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।मालूम हो कि ओशिन कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं। मंडी के संधोल से पहले महिला अधिकारी कुल्लू के नग्गर में तैनात थी।
सोशल मीडिया स्टार का मिला टैग
ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। उनके लाखों में फॉलोवर्स हैं। महिला अधिकारी रील्स और मोटिवेशनल वीडियो बनाती हैं, जिससे इन्हें लाखों में व्यूज आते हैं।
जानिए ओशिन शर्मा के बारे में?
- साल 2019 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल की। यूपीएससी में 5 नंबर से रहीं। अपने दूसरे प्रयास में एचएएस बनीं।
- कांगड़ा जिले के शाहपुर रैत की रहने वाली ओशिन शर्मा का बचपन शिमला में बीता।
- पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार और माता कांगड़ा में सेटेलमेंट अफसर के पीए के पद पर सेवाएं दे चुकीं।











Click it and Unblock the Notifications