गुलाब सिंह ठाकुर- जोगिंदर नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हारे
शिमला। गुलाब सिंह ठाकुर जोगिंदर नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे। भाजपा के हिमाचल के इस दिग्गज नेता को पहली बार चुनाव मैदान में उतरे प्रकाश राणा ने 9156 मतों के अंतर से हराया। गुलाब सिंह ठाकुर राजनीति के पुराने योद्धा रहे हैं। यह उनका 11 वां चुनाव होगा। अपने राजनीतिक जीवन काल में उन्होंने सात बार जीत हासिल की है, जबकि 2 बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वह 70 साल के हैं और इस बार फिर दम खम दिखाने को तैयार हैं।

यह चुनाव उनका अंतिम चुनाव माना जा रहा है। जोगिंदर नगर विधानसभा सीट में 89600 वोटर हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं। वे 2007, 2012 में बीजेपी के टिकट से, 1997 में जनता पार्टी, 1980 में निर्दलीय, 1990, 1993, 1998 में कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें हिमाचल विधानसभा के लिए 30 मार्च 1998 को निर्विरोध रूप से स्पीकर चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications