मामा के घर रहने वाली छात्रा की जंगल में हत्या और उससे पहले बारी-बारी हैवानियत
उसने भेद खुलने के डर से युवती की बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।
शिमला। शिमला के कोटखाई में दर्दनाक तरीके से मारी गई नाबालिगा की पोस्टमॉर्टम रिर्पोट आने के बाद खुलासा हुआ है कि युवती के साथ पहले गैंगरेप हुआ था। उसके साथ एक से ज्यादा लोगों ने जोर-जबरदस्ती कर यौन संबध बनाए। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। यही नहीं गैंगरेप के बाद दरिंदों ने इस युवती की हत्या गला घोंटकर की। नग्न अवस्था में ही उसका शव जंगल में पड़ा मिसा। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में हुई है।

इस सबके बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोग पुलिस की धीमी जांच से नाखुश बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि हादसा मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुआ है। लेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच को तीन टीमों में गठित किया है। शुक्रवार को कोटखाई पुलिस को ठियोग के जंगलों में छात्रा का नग्न अवस्था में शव मिला था। माना जा रहा है कि आरोपी युवती की जान पहचान की ही था। जिसके साथ युवती जंगल में गई और उसने भेद खुलने के डर से युवती की बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

इस बीच पुलिस ने कत्ल व गैंगरेप की इस घटना में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस की एक टीम ठियोग के जंगल में आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटाने में लगी रही। वहीं पुलिस की दूसरी टीम इस अनसुलझी घटना को पर्दाफाश करने के लिए छात्रा के सहपाठियों से पूछताछ करती रही। पुलिस की तीसरी टीम नाबालिग छात्रा के शव को लेकर पोस्टमार्टम करवाने आईजीएमसी शिमला पहुंची थी।
4 जुलाई को हुई थी लापता
उधर, कत्ल और गैंगरेप की घटना में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं और अब तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। मूल रूप से ठियोग की रहने वाली ये छात्रा कोटखाई में अपने मामा के घर में रहती थी। वो कोटखाई में एक सरकारी स्कूल की छात्रा थी और 4 जुलाई को अचानक लापता हो गई थी। 2 दिन बाद उसका शव जंगल में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास हत्या के सबूत जुटाने और सभी संबंधित पहलुओं को खंगालने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications