हिमाचल: 400 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा शिमला के ननखड़ी इलाके में आने वाली पयोजन सड़क मार्ग पर हुआ है। बताया जाता है कि एक ट्रक सवारियों को ले जा रहा था। तभी पयोजन के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौका पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वाहन में चालक सहित 3 पुरुष व एक महिला सवार थी।
सूचना मिलते ही ननखड़ी थाने की पुलिस दल पयोजन नामक स्थान पर पहुंचा गया। गहरी खाई और बारिश होने की वजह से पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस की माने तो मृतकों की पहचान कमल किशोर व अजय बहादुर नेपाल व अवधेश राम बिहार के रूप में हुई है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर अवस्था में दुर्घटना स्थल से निकाल कर ननखड़ी चिकित्सालय भेजा गया। लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications