Himachal Pradesh: पूर्व CM जयराम ठाकुर निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की तरफ से उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे। रविवार को भाजपा की विधायक दल का नेता उन्हें चुना गया है। ऐसे में अब उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुनने की प्रक्रिया विधानसभा में पूरी होगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया। पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभारी हूं।
नेता प्रतिपक्ष के रूप में ये नाम भी थे आगे
हिमाचल प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल भाजपा में नेता प्रतिपक्ष के लिए जयराम ठाकुर के अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व स्पीकर विपिन सिंह परमार दौड़ में चल रहे थे। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से इन्हें दरकिनार करके पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह जिम्मेदारी दी गई।
Recommended Video

पांच साल बाद सत्ता में कांग्रेस की हुई है वापसी
हिमाचल प्रदेश में पांच वर्ष बाद फिर से कांग्रेस की वापसी हुई है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान 13 नवंबर को हुआ था। जबकि रिजल्ट 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनावों के साथ घोषित किया था। चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य की 68 में 40 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली, जबकि भाजपा को सिर्फ 25 सीटों पर ही जीत नसीब हुई।
मुख्यमंत्री सुक्खू को बनाया गया है मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की विधायक दल में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनाव गया और मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस में जमकर सियासी ड्रामा हुआ था। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उनके समर्थकों ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के सामने नारेबाजी भी की थी। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व की तरप से सुक्खू पर भरोसा जताया गया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया।
ये भी ढ़ें- Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की टीम में गोरखपुर के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन












Click it and Unblock the Notifications