Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की टीम में गोरखपुर के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
गोरखपुर जोन के पांच वॉलीबाल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जो तीन जनवरी से दिल्ली में होने वाले नेशनल चैपिंयनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर वॉलीबाल सबजूनियर मंडलीय टीम के पांच खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। इसमें तीन बालिका व दो बालक शामिल हैं। यह चयन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
जिला वॉलीबाल संघ गोरखपुर के सचिव बैजनाथ मिश्रा ने बताया है कि सब जूनियर बालिका स्टेंट वालीबाल चैंपियनशिप बरेली में सम्पन्न चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर गोरखपुर मंडल के वॉलीबाल खिलाड़ी कृर्ती तिवारी, नाजिया खातुन, प्रीती व बालक वर्ग में आकाश यादव, सौरभ शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश सबजूनियर वाॅलीबाल टीम में हुआ है।
वैजनाथ मिश्रा ने बताया कि इन खिलाड़ियों को 24 से 2जनवरी तक गौतम बुद्धनगर नोयडा में आयोजित है प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद चयनित उत्तर प्रदेश सबजूनियर वाॅलीबाल टीम 3जनवरी से दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय वाॅलीबाल चैंपियनशिप (नेशनल) में भाग लेंगी। इन खिलाड़ियों के चयन की सूचना उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी ने दी ।
इन खिलाड़ियों के चयन की सूचना मिलने पर गोरखपुर जिला वाॅलीबाल संघ के पदाधिकारियों एवं वाॅलीबाल खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई सभी लोग इन खिलाड़ियों को बधाई देने स्टेडियम पहुंचने लगे । इन खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में आरएसओ आले हैदर, वालीबाल संघ गोरखपुर के सचिव बैजनाथ मिश्र, टेजरार श्रीकुमार मिश्र, संयुक्त सचिव अजय राय, रवीन्द्र नाथ दुबे, रमेश राय कोच इन्डीयन रेलवे, चन्द़विजय सिंह स्पोर्ट्स अफसर रेलवे ,विष्णु सिंह डी के शाही अध्यक्ष जिला वाॅलीबाल संघ देवरिया, एस एन दिक्षित सचिव जिला वाॅलीबाल संघ महराजगंज, बब्बन सिंह, शिवम,सौरभ मिश्र ,मोहन शुक्ला, प्रेमनाथ शुक्ला, पंकज सिंह, अरविंद यादव, रेखा यादव, अनन्या कुशवाहा ,सुमन मौर्या, मिथुन सिंह, अनिल कुमार तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, मालविका द्विवेदी, आकांक्षा पांडेय, समीक्षा सिंह,मनीषा सोनकर वालीबाल कोच सृजन तिवारी, सुधा राय , मुकेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications