हिमाचल में सोमवार को 70 Km/h की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी तूफान व बारिश होने की आशंका के चलते लोगों में बेचैनी बढ़ी है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश में सत्तर किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भारी तूफान आयेगा। इसके साथ ही प्रदेश में भारी बारिश भी हो सकती है। मई में हिमाचल में अब तक मौसम की बेरुखी लगातार देखने को मिली है।

Forecast of storm and heavy rain in Himachal Pradesh

प्रदेश के कई क्षेत्रों में दरम्यानी बारिश होगी और 19 मई तक मौसम के खराब होने की संभावना है। सरकार ने आंधी-तूफान से होने वाली आशंका के चलते प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से हिदायत दी गई है कि मौसम बिगड़ने पर और तूफान चलने पर आउटडोर एक्टिविटी न करें। विशेष कर हिमाचल आने वाले पर्यटक मौसम बिगड़ने पर किसी सुरक्षित जगह पर रुक जाएं।

तूफान से विजिबिलिटी कम होने की संभावना होती है जिस वजह से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। पेड़ों से भी दूर रहें। वाहनों को किसी पेड़ के नीचे पार्क न करें और बिजली गरजने पर पेडों से पर्याप्त दूरी बना कर रखें। क्योंकि ऐसे में बिजली गिरने का खतरा रहता है। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+