हिमाचल प्रदेश में आज फिर भूकंप आया, धर्मशाला की धरती कांपी, NSC ने बताई तीव्रता

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आज फिर भूकंप आ गया। यहां भूकंप के झटके धर्मशाला में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। हालांकि, इस भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

earthquake today: earthquake with 3.4 magnitude in Dharamshala Himachal Pradesh, National Center for Seismology confirmed

हिमाचल प्रदेश हिमालय के अंचल में है और यहां सालभर भूकंपन महसूस किए जाते रहे हैं। जनवरी-फरवरी महीनों में भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। विभाग के अनुसार, इससे पहले धर्मशाला के निकट रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके जनवरी में आए थे। 28 जनवरी को भूकंप का झटका धर्मशाला से 8 किलोमीटर पूर्व में महसूस किया गया था। भारतीय समयानुसार भूकंप 4 बजकर 46 मिनट सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

जनवरी के अलावा हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी को भी भूकंप आया था। तब यहां मंडी में भूकंप महसूस किया गया था। यह भूकंप भारतीय समयानुसार 3 बजकर 49 मिनट पर सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि, भूकंप का केंद्र मंडी से 30 किलोमीटर दक्षिण में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+