हिमाचल में भारी बारिश के चलते आज 3 बजे तक पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा पानी, पुलिस ने लोगों से की अपील

हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है उसकी वजह से कई जिलों में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बाढ़ जैसे हालात है। यही वजह है कि प्रशासन ने अब मंडी जिले में स्थित पांडोह डैम से पानी छोड़ने का फैसला लिया है।

नूरपुर पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 11 जुलाई और 12 जुलाई को डैम से पानी छोड़ा जाएगा। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

pandoh dam

पुलिस की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसमे कहा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पंडोह डैम से 11 जुलाई को शाम 6 बजे से 12 जुलाई दोपहर 3 बजे तक लगातार पानी छोड़ा जाएगा।

Recommended Video

    हिमाचल में भारी बारिश के चलते आज 3 बजे तक पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा पानी, पुलिस ने लोगों से की अपील

    लिहाजा जिला पुलिस नूरपुर आपसे अपील करती है कि डैम क्षेत्र के आसपास नहीं जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सकसे। जिला पुलिस नूरपुर हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है, हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं।

    नूरपुर पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम अपील करते हैं कि किसी भी संकट की परिस्थिति में हमारे कंट्रोल रूम नंबर 0183-299400 पर या फिर हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आप नजदीकी पुलिस स्टेशन पर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+