डीएस ठाकुर- डलहौजी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हारे

शिमला: डीएस ठाकुर डलहौजी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे। कांग्रेस प्रत्य़ाशी आशा कुमारी ने डी. एस. ठाकुर को 556 मतों के अंतर से हराया। वह कांडला गांव के रहने वाले हैं जो चुरहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। डलहौजी के उनके प्रतिद्वंदी ने चुनावी माहौल में एक शिगूफा छोड़ रखा है कि ठाकुर बाहरी हैं। जिसके बाद पार्टी में ही ठाकुर को लेकर घमासान रहा।

DS thakur

ठाकुर चंबा जिले के भाजपा अध्यक्ष हैं। पेशे से वह एक व्यवसायी हैं। शराब के कारोबारी ठाकुर का खेती का भी अच्छा खासा व्यवसाय है। उन्हें बीजेपी की ओर से पहली बार विधानसभा का टिकट दिया गया है। कुमारी के खिलाफ चुनावी प्रचार के दौरान क्षेत्र में काम ना करने का मुद्दा जोरों शोरों से उठाया है।

ठाकुर करोड़पति हैं और एफिडेविट के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 6 करोड़ की है। ठाकुर अपनी साफ सुथरी छवि और विनम्रता के लिए मशहूर हैं। डलहौजी में इन्हें 'बीजेपी का केजरीवाल' बोला जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+