दीपक राठौर : ठियोग विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
शिमला। कांग्रेस ने ठियोग विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनावों में राठौर को मैदान में उतारा है। चुनाव से पहले ठियोग सीट काफी चर्चा में रही थी। दरअसल यहां से अनुभवी कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स जीतती आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। ठियोग से पहले वीरभद्र सिंह को चुनाव लडऩा था, लेकिन उन्होंने बाद में विचार बदला लिया, तो वीरभद्र सिंह ने विजय पाल खाची को टिकट देने की पैरवी की।
उनका टिकट भी पक्का कर दिया लेकिन अचानक दीपक राठौर का नाम सामने आया तो विद्या स्टोक्स ने विरोध किया। व अपना नामांकन भर दिया। लेकिन अब विद्या का नामांकन रद् हुआ, तो फिर दीपक राठौर ही कांग्रेस प्रत्याशी हो गये। राठौर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास सिपहासलार रहे हैं।
45 साल की उम्र के दीपक राठौर राहुल के खास करीबियों में माने जाते हैं। वे एक दशक से अधिक वक्त तक राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में काम कर चुके हैं। मूल रूप से ठियोग के कुमारसैन क्षेत्र के निवासी राठौर पिछले काफी वक्त से शिमला में ही सक्रिय हैं। उन्होंने वकालत कर रखी है। राठौर ठियोग निर्वाचन क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में भी अपनी गतिविधियां चलाए रखी हैं। वे छात्र राजनीति के वक्त एनएसयूआई में काफी सक्रिय रहे। कई राज्यों में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के भी प्रदेश संयोजक हैं। हाल ही में कश्मीर में भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए एपीआरओ नियुक्त हुए।