कांग्रेस दिल्ली में आई तो हम जीएसटी को बदल देंगे: राहुल गांधी

शिमला। हिमाचल में चुनावी प्रचार अब अंतिम दौर की तरफ जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सोमावार को राज्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पोन्टा साहिब में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गीता में लिखा कि 'कर्म करो फल की चिंता ना करो', लेकिन मोदी जी का इंटरपिटेशन हैं कि फल सब खा जाओ और काम की चिंता मत करो। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के व्यापारियों का कहना है कि मोदी जी की नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार चौपट कर दिया है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के व्यापांम घोटाले का जिक्र कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर में दिल्ली की सत्ता में आते हैं तो जीएसटी को बदल देंगे।

rahul

राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान में एक कंपनी है जो महीनों में 50 हजार से करोड़ों में बदल देती हैं। पीएम मोदी यहां आकर भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन अमित शाह के बेटे की कंपनी के बारे में एक शब्द नहीं निकलता है। ये उनकी सच्चाई है। पीएम मोदी ने गुजरात को खोखला कर दिया है। पीएम मोदी ने गुजरात में किसानों से साढ़े छह लाख एकड़ जमीन ले ली और देश के कुछ बड़े घरानों को बांट दिया।

नोटबंदी और जीएसटी से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री और गुजरात के 5 उद्योगपतियों को जीएसटी और नोटबंदी से कोई नुकसान नहीं हुआ है। जीएसटी और नोटबंदी से देश की गरीब जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। हिंदुस्तान के सामने एक चुनौती है वह है महंगाई।

राहुल गांधी ने भाजपा सांसद और सीएम पद के कैंडीडेट धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर में हिमाचल क्रिकेट एसोशियन की जमीन हड़प ली। जिस पर मोदी जी एक शब्द नहीं कहा। यह उनकी सच्चाई है। राहुल गांधी ने हिमाचली टोपी का जिक्र करते हुए कहा कि यह हिमाचल की शान है। इसे HAT भी कहते हैं। ये यहां की हॉटीकल्चर(H), खेती (A) और पर्यटन (T) की निशानी है। जिसे उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी लागू कर गिराने का काम किया है।

पीएम मोदी ने देश के युवाओं से चुनाव के समय बादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। हमारा मुकाबला चीन से है। पीएम मोदी का पहला काम लोगों को रोजगार देना है। पीएम मोदी की कार्यशाली से भारत के युवाओं को नहीं चीन के युवाओं को नौरकियां मिल रही है। चीन हर रोज 50 हजार नौकरियां देता है।

rahul

चंबा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह ना खाउंगा और ना खाने दूंगा। यहीं नहीं अब ना बोलूंगा ना बोलने दूंगा। मोदी ने गुजरात लाखों एकड़ जमीन पांच-छह बिजनेसमैन को दे दिया। मोदी जी ने 1 लाख तीस करोड़ रुपए उद्धोगपतियों को माफ कर दिया। लेकिन गरीबों का कर्ज माफ नहीं होता। जितना पैसा इन्होंने नैनो प्लांट लगाने के लिए दे दिया इतने पैसे में पूरे देश में मनेरगा को चलाया जा सकता है।

राहुल गांधी ने जीएसटी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इसका फायदा देख 10 उद्धोगपतियों को हुआ। जीएसटी ने देश के आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। इससे लाखों लोगों को नुकसान हुआ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम पहले तो प्रस्तावित था, लेकिन बाद इनकी तबीयत शराब हो जाने के कारण इनका राज्य में आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो सका। अपने पिछले दौरे के दौरान शिमला से वापस लौटते हुए उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। इसके बाद से ही इनका हिमाचल में प्रचार के लिए आने के कार्यक्रम पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+